जानसठ में बाजारों को सैनिटाइज करते नगर पंचायत कर्मचारी।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन में शनिवार को पूरी तरह से बाजार बंद रहे और सड़कें सुनसान पड़ी रहीं।
शासन के आदेशानुसार प्रत्येक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने के आदेश किए हुए हैं। शनिवार सुबह से ही बाजारों में सभी दुकानें बंद रहीं। दुकानों के बंद होने से सड़कें सुनसान पड़ी रहीं। हालांकि पानीपत खटीमा मार्ग पर वाहनों का आवागमन तो जारी रहा, लेकिन वाहनों की पुलिस ने चेकिंग की। पुलिस ने सुबह और शाम के वक्त वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवारों के चालान भी काटे। इसके अलावा पुलिस ने कस्बे की गली व मोहल्लों में भी गश्त किया। पुलिस ने बिना वजह के घूमने वाले लोगों को खूब हड़काया।
भोपा/शाहपुर। दो दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन सख्ती से पालन कराया गया। भोपा के साथ ही क्षेत्र के गांव बेलड़ा, सीकरी, जौली व तिस्सा में शनिवार को सभी दुकानें बंद रहीं। इंस्पेक्टर संजीव कुमार पूरी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर रहे। बेवजह घूमने वालों के वाहनों के चालान काटे गए। लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई। उधर, शाहपुर में भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया गया। कस्बे में मेन चौराहा, बसी रजबहा, सोरम मोड़ व मंसूरपुर तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाते हुए चालान किए।