फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉ सरस्वती और महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
चरथावल गांधी इंटर कॉलेज में गांधी की प्रतिमा का अनावरण करता नौरंग परिवार - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मां सरस्वती और महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। गांधी इंटर और गांधी बालिका इंटर कॉलेज में मां सरस्वती और महात्मा गांधी की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्या की देवी मां सरस्वती और अहिंसा के पुजारी बापू की विद्यार्थी जीवन में अहम भूमिका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रभात सभा से जुड़ी दोनों शिक्षण संस्थाओं में समारोह संपन्न हुआ। नौरंग परिवार की ओर से दोनों प्रतिमाओं को लगवाने से पहले विधिवत हवन पूजन कराया गया। दिनेश गर्ग, आदेश गर्ग, राकेश कुमार, मनोज गर्ग, अंशुल, प्रबंधक नवीन सिंघल और पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल ने सामूहिक रूप से दोनों प्रतिमाओं का अनावरण किया। संयोजक आदेश कुमार ने कहा कि जीवन में विद्यार्थी बापू के संदेश सत्य और अहिंसा के मार्ग पर अनुसरण करें। अनुशासन, समर्पण और सद्विचार से राष्ट्र के विकास के लिए अहम है। अंशुल गर्ग का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य डा. मनोज गुप्ता ने सहयोग करने वाले नौरंग परिवार को अभिनंदन पत्र भेंट किया। आरूप कुच्छल, ब्रह्मप्रकाश गर्ग, प्रबंधक विवेक कुच्छल, पूर्व प्रबंधक मनीष गर्ग, विनोद सिंघल, नरेश कंसल, संजय गर्ग मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रभात सभा उपाध्यक्ष राम कुमार सिंघल और संचालन प्रवक्ता अंबरीश सिंघल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें