केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया सीएचसी का शिलान्यास
मुजफ्फरनगर, भौराकलां। गांव गढ़ी नौआबाद में सोमवार को पीएचसी के जीर्णोद्धार का केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक द्वारा शिलान्यास किया गया। 1.61 करोड़ की लागत से बनने वाला यह सीएचसी सुविधाओं के मामले में जनपद में दूसरे नंबर पर रहेगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक ने सोमवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सीएचसी के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सीएचसी का निर्माण आठ माह के रिकॉर्ड समय में पूरा किया जाएगा, जिसमें 62 बेड की व्यवस्था रहेगी। यहां 25 मेडिकल कर्मचारियों के स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। सीएचसी के पास ही रिपोर्टिंग पुलिस चौकी भी स्थापित की जाएगी। पिछले 15 वर्षों में शासन ने पहली बार इस पीएचसी के जीर्णोद्धार के लिए धन जारी किया है। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा, भाजपा जिला महामंत्री विनीत कात्यान, हरीश अहलावत, प्रमेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य अजय गंठा, अवनीश चौधरी आदि रहे।