फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों के जीर्णोद्धार की मुहिम शुरू

Sat, 12 May 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
Excavation work - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में एक साथ 145 तालाबों की खुदाई का कार्य शुरू हुआ। गांव भिक्की में डीएम और सीडीओ ने तालाब खोदाई का कार्य शुरू किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि हमें भू-जल स्तर को बचाए रखना है और अति दोहन न हो इसके लिए जन जागरण अभियान चलाना है।
विज्ञापन


डीएम राजीव शर्मा और सीडीओ अर्चना वर्मा ने सदर ब्लॉक के ग्राम भिक्की में तालाब जीर्णोद्धार एवं खोदाई अभियान का खुद फावड़ा चलाकर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि गिरते हुए भू-जल स्तर को ऊपर लाने के लिए हम सबको संयुक्त प्रयास करने होंगे। पुराने पोखरों एवं तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराकर इनमें पानी भरने की आवश्यकता है ताकि वाटर लेविल ऊपर उठ सके। भू-जल प्रकृति की एक अनमोल धरोहर है, जिसके बिना जीवन संभव नहीं है। उद्योग धंधों के समुचित विकास, कृषि उत्पादन में वृद्धि एवं पेयजल के विपणन में भू-गर्भ-जल का महत्वपूर्ण योगदान है। पृृथ्वी पर केवल 2.5 प्रतिशत पेयजल है बाकी खारा पानी है। भू-गर्भ-जल के मध्य संतुलन बनाकर ही समस्या से पार पाया जा सकता है।

सीडीओ ने तालाब खुदाई करने वाले मजदूरों का फूल माला पहनाकर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया। कहा कि तालाबों की खोदाई के कार्य की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी होगी। प्रत्येक श्रमिक को मनरेगा के अंतर्गत भुगतान दिया जाएगा। तालाब जीर्णोद्धार का
विज्ञापन

कार्य समाप्त होने के पश्चात तालाबों के बंधों पर पौधारोपण का कार्य भी प्रारंभ कराया जाएगा। जिले में एक साथ कुल 145 तालाबों में खोदाई का कार्य हो रहा है। इनमें ब्लाक सदर में 17, बघरा में 18, मोरना में 20, पुरकाजी में 11, जानसठ में 21, खतौली में 20, शाहपुर में 10 एवं बुढाना 10 तालाब शामिल हैं। डीसी मनरेगा प्रभुदयाल सहित ग्राम प्रधान एवं काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
उधर, सिखेड़ा में डीएम राजीव कुमार ने शुक्रवार सुबह गांव भिक्की में तालाब की खोदाई का शुभारंभ स्वयं फावड़ा चलाकर किया। इस अवसर पर खुदाई कर रहे मजदूरों और ग्राम प्रधान प्रमोद शर्मा को माला पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें