फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का निर्माण रुकवाया, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। सड़क निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग न करने की जानकारी मिलने पर गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन ने ग्रामीणों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंच कर कार्य को रुकवा दिया। घटिया सामग्री के प्रयोग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

मंसूरपुर गन्ना विकास परिषद के सौजन्य से गांव मुनव्वरपुर चौराहे से गांव दौलतपुर तक ढाई किमी की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को परिषद के चेयरमैन रुपेंद्र मौलाहेड़ी को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि ठेकेदार सड़क निर्माण में माल कम डाल रहा है। वे रालोद नेता विकास बालियान व अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर निर्माण स्थल पर पहुंचे तो शिकायत सही निकली। उन्होंने तुरंत सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। चेयरमैन ने ठेकेदार से मोबाइल फोन पर बात करनी चाहिए तो ठेकेदार ने फोन रिसीव नहीं किया। चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत गन्ना आयुक्त तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को कर दी है। जब तक सड़क के मानक पूरे नहीं होंगे, किसी भी हालत में सड़क नहीं बनने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें