फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम की टीम विजयी

Thu, 10 Dec 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जिला जूनियर बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम ने जीती। इसके फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम ने केवीएस की टीम को हराया।
विज्ञापन


जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी धूम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। प्रतियोगिता में जिले की दस टीमों ने भाग लिया। पहले मैच में स्काई लैंड शाहपुर ने सोंटा क्लब को हराया। दूसरा मैच बी वोट क्लब ने जागाहेड़ी की टीम को हराकर जीता।

तीसरे मैच में केवीएस टीम विजयी रही, उसने अथाई की टीम को हराया। चौथा मैच पुलिस क्लब ने गांधीनगर की टीम को हराया कर जीता। पांचवें मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने माजरा की टीम को हराया। पहला सेमीफाइनल केवीएस ने बी वोट को हरा कर जीता। दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने स्काईलैंड शाहपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने केवीएस की टीम को  25-21 अंक से हरा कर विजयश्री प्राप्त की।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार और उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान अशोक कुमार, रवि राठी, बिट्टू राणा, संदीप चौधरी, पवन कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार, सोनू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें