फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम खुला, बिना कोच की प्रैक्टिस

विज्ञापन
स्पोटर्स स्टेडियम में बिना कोच के प्रैक्टिस करता खिलाड़ी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्टेडियम खुला, बिना कोच की प्रैक्टिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन के आदेश पर दो महीने की बंदी के बाद आखिरकार बुधवार को चौधरी चरणसिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया, लेकिन सुबह दो-चार खिलाड़ी ही मैदान पर पहुंचे। प्रशिक्षकों का नवीनीकरण नहीं होने के कारण उन्होंने खुद ही प्रैक्टिस की। केवल खिलाड़ियों को ही प्रैक्टिस की अनुमति होगी। दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। क्रिकेट और वॉलीबाल के कुछ खिलाड़ी पहुंचे उन्होंने कुछ देर प्रैक्टिस भी की।
- आज दो महीने बाद स्टेडियम खुला तो प्रैक्टिस करने आ गए। अभी और खिलाड़ी नहीं आए हैं। दो महीने बाद अभ्यास करके बहुत अच्छा लग रहा है। - अक्षय, खिलाड़ी।
विज्ञापन

- दो महीने बाद मैदान पर आए हैं। बिना कोच के अच्छा अभ्यास कर पाना मुश्किल है। जल्द ही प्रशिक्षकों की तैनाती कर प्रशिक्षण शुरू किया जाना चाहिए। - दीपक, खिलाड़ी।
घर पर रहकर प्रैक्टिस नहीं हुई। अब नए सिरे से मेहनत करनी होगी और मैदान पर ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा। अभी पुरानी लय में वापस आने में समय लगेगा। - काजल, खिलाड़ी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में खिलाड़ियों की फिटनेस पर असर पड़ा है। प्रशिक्षकों के नहीं होने से परेशानी होगी। पहले दिन ज्यादा खिलाड़ी नहीं आए। धीरे-धीरे संख्या बढ़ती जाएगी। - सरूर, खिलाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें