फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट थॉमस के छात्र नमन जैन ने स्कूल टॉप किया

विज्ञापन
नमन जैन, 97.6, सेंट थामस स्कूल खतौली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सेंट थॉमस के छात्र नमन जैन ने स्कूल टॉप किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। आईसीएसई बोर्ड 2020 के परीक्षा परिणाम में जनपद के एकमात्र सेंट थामस स्कूल के बच्चों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिम्मी कल्लुपालथिन्कल सीएमआई, प्रबंधक फादर सन्नी सीएमआई, शिक्षकों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नमन जैन ने स्कूल को टॉप किया। 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मणिक जैन दूसरे स्थान पर रहे। चन्द्रिमा अहलावत ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। लव वर्मा व आयुष वर्मा ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर चौथा स्थान हासिल किया। आसिया काजी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के 74 बच्चों ने परीक्षा दी, जिसमें 34 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 23 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 14 बच्चों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें