मीनाक्षी चौक पर एसएसपी दीपक कुमार को विदाई देते मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर(ब्यूरो)। गाजियाबाद के लिए रवाना होने से पूर्व एसएसपी दीपक कुमार का मीनाक्षी चौक पर लोगों ने उन्हें विदाई दी। इस दौरान उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया।
शासन ने शुक्रवार को जिले के कप्तान दीपक कुमार का गाजियाबाद तबादला कर दिया था, उनकी जगह मथुरा से बबलू कुमार को जिले का एसएसपी बनाकर भेजा गया है। तबादले के बाद शनिवार सुबह से ही कप्तान के आवास पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सभी राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, व्यापारी संगठनों आदि के पदाधिकारियों ने कप्तान से मुलाकात की।
शाम को गाजियाबाद रवाना होते समय मिनाक्षी चौक पर लोगों ने उनकी कार को रोककर फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दीपक कुमार ने जनता के मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का स्नेह वह कभी नहीं भुला पाएंगे। उन्होंने नए कप्तान बबलू कुमार को भी उन्हीं की तरह सहयोग दिए जाने की अपील की।
इस दौरान शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा, हाजी शेर, नौशाद मेंबर, हाजी तकी, वसीम भूरा, दिलशाद पहलवान, हैप्पी, अब्दुल्ला, हाजी कल्लू, फैसल, आशीष जैन, अमन अली आदि मौजूद रहे।