श्रीराम कालेज में खिलाडीयों को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्रीराम कॉलेज की टीम उपविजेता बनी
मुजफ्फरनगर। मेरठ कॉलेज, मेरठ में अंतरमहाविद्यालय की कबड्डी महिला वर्ग की प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज की टीम उप विजेता रही। कॉलेज लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता मेरठ कॉलेज, मेरठ में चार से पांच नवंबर तक आयोजित की गई, जिसमें नॉथ जोन की अंतर विश्वविद्यालय की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया। श्रीराम कॉलेज की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाली महिला खिलाड़ियों में भावना यादव, निशा, गायत्री, रीतु, पूजा आदि ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच श्रीराम कॉलेज, एवं मेरठ कॉलेज मेरठ की टीम में खेला गया, जिसमें श्रीराम कॉलेज की टीम (45-40) के स्कोर से उपविजेता रही। कॉलेज में आने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। संस्था निदेशक डॉ आदित्य गौतम व प्राचार्य डॉ प्रेरणा मित्तल ने खिलाड़ियों का उत्साहवधर्न किया। कोच संदीप कुमार, देवेंद्र कुमार चौधरी, भूपेंद्र कुमार, संदीप कुमार, आशु शर्मा, अमरदीप, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।