शुकतीर्थ के श्रीराम आश्रम में नेहरु युवा केंद्र द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बोलते वक्ता।
- फोटो : KHATAULI
राष्ट्र निर्माण में योगदान करे युवा शक्ति
मोरना। शुकतीर्थ स्थित श्रीराम आश्रम में नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। जिसमें युवाओं से राष्ट्र के निर्माण में योगदान के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
शिविर में पीएचसी प्रभारी अधीक्षक डा.अर्जुन सिंह ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक सोच और ईमानदारी के साथ कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी ने कहा कि युवा समस्याओं के निवारण का हिस्सा बनकर राष्ट्र के विकास में योगदान करें। जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण युवाओं के लिए मंच प्रदान करता है, ताकि ग्रामीण युवा प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल सकें। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं में चेतना से ही राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। स्वस्थ, शिक्षित, चरित्रवान युवा अगर होगा, तो देश अपने परम वैभव को प्राप्त करेगा। प्रशिक्षण में योग गुरु हरि शंकर आचार्य योग की महत्ता पर प्रकाश डाला और योग क्रियाएं कराई र्गइं। शिविर में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के आरके वर्मा, श्रीराम आश्रम से जुड़े चेयरमैन विनोद शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी सुबोध शर्मा, यूथ लीडर गौरव चौधरी ने भी संबोधित किया। शिविर के आयोजन में पारुल गौतम, मोहम्मद उसामा, मोनिका, संदीप, आशीष बालियान, आजाद उपस्थित रहे।