फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक से प्रभावित होंगे अन्य खेल, क्रिकेट मैदान बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंथेटिक ट्रैक से प्रभावित होंगे खेल, क्रिकेट मैदान बनवाने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर नगर क्रिकेट एसोसिएशन की वर्किंग समिति का कहना है कि स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा अच्छी बात है। लेकिन अन्य खेल गतिविधियां प्रभावित होंगी। क्रिकेट के लिए अलग से खेल मैदान दिलाए जाने की मांग रखी गई।
कमेटी की हुई बैठक में शहर में क्रिकेट मैदान की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिलने का निर्णय किया गया। कमेटी ने कहा कि खेल के विकास के लिए अन्य सभी खेल गतिविधियां पूरी तरह से प्रभावित होंगी जनपद का स्टेडियम बहुउद्देशीय गतिविधियों के लिए है। जहां वर्षों से अनेक राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता हुईं हैं। जबकि मैदान इतना बड़ा नही है कि यहां ट्रैक बनने के बाद सभी खेल के खिलाड़ी सामान्य तरीके से अभ्यास कर सकेंगे। सिंथेटिक ट्रैक निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा अलग से भूमि की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि मैदान के लिए दोनों मंत्रियों से मिला जाएगा। बैठक में जनपद में क्रिकेट मैदान के लिए अन्य भूमि की तलाश पर भी जोर दिया गया। बैठक में अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, सचिव मनोज पुंडीर, ओमदेव सिंह, डॉ. हेमंत, अजय जैन, अनुज अग्रवाल, रोहित चौधरी, विकास राठी और संजय शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें