फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पलटे तांगे के नीचे पूरी रात दबा रहा सब्जी विक्रेता, जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। घोड़ा तांगे में सब्जी ले जाकर गांवों में बेचने वाले गांव सिकरेड़ा निवासी प्रवेश उर्फ तोल्ला (45) की शनिवार देर रात हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन के टक्कर मारने पर वह पलटे हुए तांगे के नीचे दब गया और पूरी रात दबा रहा।
विज्ञापन

प्रवेश उर्फ तोल्ला शनिवार को मोरना क्षेत्र में सब्जी बेचने गया था। वह देर शाम अपने घोड़ा तांगे में सब्जी बेचकर कासमपुर खोला मार्ग से वापस घर लौट रहा था। गांव रुमालपुरी के निकट जंगल में अज्ञात वाहन ने घोड़ा तांगा में टक्कर मार दी। घोड़ा तांगा पलट गया और सब्जी विक्रेता उसके नीचे दब गया। रात में उधर से कोई नही गुजरा ,जिस कारण वह पूरी रात तांगे के नीचे दबा रहा। इससे उसकी मौत हो गई। रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे। सवेरा होने पर मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नही दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें