मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण की तैयारियां चल रही है। प्रत्येक टीम ने अपने एक-एक स्टार खिलाड़ी की एसोसिएशन को दी है। 23 फरवरी से लीग के मुकाबले शुरू होंगे।
एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि मार्की प्लेयर सभी टीमों ने चुन लिए हैं। इनमें कई नामचीन खिलाड़ी है। प्रतियोगिता 13 या 14 मार्च तक चलेगी। इसके लिए जल्द ही शेडयूल जारी कर दिया जाएगा।
पहला मुकाबला 23 फरवरी को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। सभी मैच स्टेडियम में ही खेले जाएंगे, इसके लिए पांच विकेट तैयार कराए गए हैं।
-
इनसेट
स्टार खिलाड़ियों में यह किए शामिल
एमपीएल के स्टार खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। विवेक कुमार, विकास बालियान, विशाल, रजत निर्वाल, आरुष गोयल, स्पर्श सहरावत, वैभव त्यागी, अब्दुल माजिद, अश्वरी पंवार, प्रवीण, हिमेश कृष्णा और अनिवेश चौधरी को शामिल किया गया है।
-
इनसेट
एमपीएल में यह खिलाड़ी सबसे महंगे
टीम खिलाड़ी कीमत/लाख अंक
क्रिस्टल दीपक राणा 55.00
टिहरी ओशो मोहन 51.00
भवानी अर्पित बालियान 40.00
आरपीएल रितिक अरोरा 36.00
सिल्वर टोन हर्ष पंवार 30.50
क्रिकगिरि वियान जटराणा 30.50
टिहरी सुशांत राना 27.60
मेडिकल आर्यन देओल 27.50
बिंदलास शिव पंवार 24.00
देवभूमि आस मोहम्मद 22.60
वसुंधरा विवेक कुमार 22.00
सिल्वर टोन अमर सिंह 20.50
सिल्वर टोन शुभ पंवार 20.50
अंबा वारियर्स अमान 18.50
-
पश्चिम के इन जिलों के खिलाड़ी शामिल
मुजफ्फरनगर। मेजबान मुजफ्फरनगर के अलावा शामली, सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, बिजनौर के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे। टीम मैनेजमेंट ने अभ्यास सत्र की योजना पर काम शुरू कर दिया है। ब्यूरो