फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसालों की दुकानों पर छापे मारे

Mon, 19 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने नई मंडी के बाहर मसालों की दुकानों पर छापामारी की। मसाला चक्की से कई नमूने लिए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन



सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अभिहित अधिकारी विनीत कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह और कृपा शंकर ने नई मंडी के गेट नंबर एक के बाहर मसाना चक्की और दुकानों पर छापामारी की।

अरुण कुमार की मसाला चक्की पर साबुत मसालों के अलावा 430 किलो मिर्च पाउडर, 70 किलो मिर्च पाउडर बिक्री के लिए तैयार रखा मिला। मिलावट का संदेह होने पर टीम न े नमूने लिए और मसालों को सीज कर दिया। विक्रेता के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत लाइसेंस नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने रामअवतार की चक्की पर छापा मारा, जहां से साबुत मसालों के अलावा 360 किलो मिर्च पाउडर और 120 किलो हल्दी पाउडर बिक्री के लिए तैयार मिला। यहां से भी नमूने लेकर मसालों को सीज कर दिया गया। यहां भी लाइसेंस नहीं मिला। इससे पूर्व टीम ने रुड़की रोड पर तीन दूध विक्रेताओं के नमूने लिए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें