फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान पर भारी तेज रफ्तार और शराब

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह में प्रशासन की जागरुकता के बावजूद जान जोखिम में डालकर टैम्पो की छत पर सफर करता य - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जान पर भारी तेज रफ्तार और शराब
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार से शुरू हुए सड़क सुरक्षा माह में इस बार शासन-प्रशासन का पूरा फोकस सड़क हादसे रोकने पर है। हो भी क्यूं ना, जब हर दिन केवल जनपद में ही एक से अधिक व्यक्तियों की जान सड़क हादसों में जा रही हो। यह भी कड़वा सच है कि अधिकांश हादसों के पीछे तेज रफ्तार और शराब के साथ ही यातायात नियमों से पूरी तरह से बेपरवाही ही वजह बनती है।
वर्ष 2021 में जनवरी माह के शुरूआती 21 दिन के भीतर अब तक 27 लोग अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं। यानि हर दिन एक से अधिक व्यक्तियों की जान सड़क हादसों में जा रही है। शुक्रवार को ही शाहपुर व भोपा में दो लोगों ने सड़क हादसों में जान गंवाई है। कड़वा सच यह कि अधिकांश हादसे यातायात नियमों के प्रति राहगीरों की बेरुखी से हो रहे हैं, जिनमें मुख्यत: दुपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का इस्तेमाल न करना और ट्रिपल राइडिंग सबसे अहम वजह है। वहीं, बड़े वाहनों में तेज रफ्तार और चालक का शराब के नशे में होना हादसों की वजह रहती है।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को शहर क्षेत्र में ही रियल चेक किया तो यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की तादाद 85 फीसदी से भी अधिक पाई गई। इनमें दुपहिया पर हेलमेट लगाने वाले चालकों की संख्या तो न के बराबर ही थी, जबकि ट्रिपल राइडिंग और बाइक चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल भी लगभग आम दृश्य रहा। खास यह कि सड़क सुरक्षा माह में भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक मिली, जो यातायात के नियमों से पूरी तरह बेपरवाह होकर वाहन दौड़ाते नजर आए।
--------
इन्होंने कहा .......
टीएसआई वीर अभिमन्यु सिंह का कहना है कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने के प्रति जागरूक किया जाएगा। विभाग द्वारा इस दिशा में लगातार अभियान चलाए जाते हैं।
विज्ञापन

----
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि इस बार सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य ही सउ़क हादसे रोकने पर केंद्रित है। हादसे रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना सबसे अहम प्वाइंट है, जिसके लिए टीम गठित कर प्रयास किए जा रहे हैं। जागरूकता रैली के माध्यम से भी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें