फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
खतौली स्कूल में भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते हुए बच्चे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, खतौली। जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेडी में चल रहे समर कैंप में छात्र-छात्राएं खेल, योगा, भाषण, कविता, गीत, रंगोली,नाटक आदि गतिविधियों में भाग लेते हुए मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणादायी एवं व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें कक्षा आठ की छात्रा वंशिका ने प्रथम, कक्षा 10 की छात्रा खुशी ने द्वितीय, कक्षा 12 के छात्र वरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्मुक्त विषय पर बोलने वाले छात्रों में वर्णिका, जुहा, काजल, ज्योति, संध्या, ईशा ,खुशी, वंशिका, शगुन, मोहम्मद समद, मोहम्मद जैद, अर्पित, वरुण, रुखसार, ईशा आदि अनेक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया।
वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ चंद्रमोहन शर्मा ने प्रेरणादायी गीत के माध्यम से छात्रों का मनोरंजन तथा उनको प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ त्रिवेंद्र कुमार ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए आह्वान किया कि सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करना आवश्यक है। इस अवसर पर राजेंद्र त्यागी, सतीश चंद्र पांडे, नीरज, रविंद्र शर्मा, विक्रांत मानव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें