फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली। शामली जनपद की कैराना सीट से पूर्व सांसद तबस्सुम हसन व उनके बेटे विधायक नाहिद हसन पर गैंगस्टर एक्ट लगाए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर गैंगस्टर एक्ट हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में पहुंचकर एसडीएम दफ्तर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी के ऑफिस पहुंचने पर उन्हें राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कैराना की पूर्व सांसद तबस्सुम हसन व विधायक नाहिद हसन से गैंगस्टर एक्ट हटाने की मांग की गई। सपा नेताओं का कहना था कि भाजपा सरकार राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ काम करते हुए सपा नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसा रही है। ज्ञापन देने वालों में इरशाद गुर्जर, इराद राव, जावेद, शाहनजर, अभिषेक गोयल, नईम मलिक, निवेश, पंकज प्रजापति, मुकीम, पंकज सैनी, फैजान, अरशद और रवि समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें