फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची सैनी और राशिद सिद्दीकी आमने-सामने  

Sat, 02 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में प्रेसवार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष बच्ची सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के दो बड़े पदाधिकारियों में टिकट की जंग छिड़ी हैं। पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी को टिकट देने की घोषणा के बाद भी नगराध्यक्ष राशिद सिद्दीकी ने खुद को खतौली का संभावित प्रत्याशी बताकर होर्डिंग्स लगवा दिए। इसे लेकर जिलाध्यक्ष ने जैसे ही पत्रकार वार्ता बुलाई, इस बीच राशिद ने पहुंचकर गलती के लिए माफी मांगी। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने खतौली विधानसभा से जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी को प्रत्याशी घोषित कर रखा है। इसी बीच महानगराध्यक्ष राशिद सिद्दीकी ने खतौली और शहर में संभावित प्रत्याशी लिखकर अपने होर्डिंग्स लगवा दिए। जिलाध्यक्ष श्यामलाल को जैसे ही यह पता लगा तो उन्होंने हाईकमान में शिकायत करने के साथ ही प्रेस कांफ्रेंस बुला ली।

जैसे ही इसकी भनक राशिद सिद्दीकी को लगी तो वह पत्रकार वार्ता में ही पार्टी कार्यालय पहुंच गए। श्यामलाल सैनी ने कहा कि हाईकमान ने उन्हें टिकट दिया है, दूसरा कोई आदमी अपने आपको संभावित लिख ही नहीं सकता। यह सीधे हाईकमान को चुनौती है। इसे वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। राशिद ने सफाई देते हुए कहा कि उनके कुछ समर्थकों ने यह गलती कर दी है।
विज्ञापन


एक घंटे के अंदर सभी होर्डिंग्स उतार दिए जाएंगे। गलती के लिए वह क्षमा भी मांगते हैं। इसे लेकर सपा के कुछ कार्यकर्ताओं में विवाद की स्थिति भी बनी। वार्ता के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह, सत्यवीर प्रजापति, वसी अंसारी, साजिद हसन आदि मौजूद रहे। 

कुछ ही देर में उतरे होर्डिंग्स
महानगराध्यक्ष राशिद सिद्दीकी के सफाई देने और गलती मानने के बाद एक घंटे में ही सारे होर्डिंग्स उतर गए। फोटोग्राफरों को फोटो खींचने तक का मौका नहीं दिया। 

आदिल प्रधान बने विधानसभा अध्यक्ष
समाजवादी पाटी के जिलाध्यक्ष श्यामलाल सैनी ने आदिल प्रधान कल्याणपुर को बुढ़ाना का विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बनाया है। उनसे पार्टी हित में काम करने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन


जिला कार्यकारिणी की बैठक आज
सपा कार्यकारिणी की बैठक अब दो जुलाई को होगी। जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हसन कोही ने बताया कि दस बजे से होने वाली बैठक में सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें