फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, रालोद और कांग्रेस प्रत्याशियों ने पर्चे भरे

Tue, 26 Jan 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए सोमवार को सपा, रालोद और कांग्रेस समेत सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


13 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए अब तक नौ प्रत्याशी अपने पर्चे भर चुके हैं। नामांकन के लिए कचहरी में भारी गहमागहमी रही। उम्मीदवार अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ नामांकन के लिए आए।

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर जुटे पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सपा प्रत्याशी गौरव स्वरूप ने सबसे पहले नामांकन किया।

सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में स्व. चितरंजन स्वरूप के पुत्र गौरव स्वरूप का पर्चा दाखिल करने के दौरान पूर्व सांसद अमीर आलम खान, विधायक नवाजिश आलम, राज्यमंत्री अयूब अंसारी, मुकेश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी, अंसार आढ़ती,  शंकर स्वरूप बंसल,  जिया चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रालोद प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक मिथलेश पाल जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। पर्चा दाखिल करने से पूर्व रालोद प्रत्याशी ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

नामांकन में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, बाबू सिंह, बलबीर किवाना, रतनपाल पंवार, एमएलए वीरपाल राठी, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, राजकुमार सांगवान, ब्रजबंधु सैनी, रामशरण कश्यप, अवनीश चौधरी, संजय राठी, शंकर दलित, तरसपाल, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, राजेश्वर त्यागी, ब्रिजेश पाल रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी सलमान सईद ने भी जुलूस के साथ कचहरी आकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

एमएलसी नसीब पठान ,पूर्व सांसद सईदुज्जमा, महासचिव नसीम कुरैशी, अशोक भारती, मनोज त्यागी, महफूज राना, जिलाध्यक्ष नानू मियां, शहर अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, उमादत्त शर्मा, बीबी गर्ग, आनंद त्यागी, सोमदत्त शर्मा, मुकेश शर्मा, पालिका अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, तारीक कुरैशी, मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा चार अन्य प्रत्याशियों ने भी पर्चे दाखिल किए, जिनमें नवनिर्माण सेना के अमित जानी, आजाद मंच पार्टी की फातमा तथा सौरव स्वरूप और रकम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें