सपा ने लोकबंधु राजनारायण को श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर। लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनको पुष्प सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके कार्यों को याद किया गया और उन्हें लोकतंत्र का सच्चा हितैषी बताया।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर लोकबंधु की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। विचार गोष्ठी में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि 70 के दशक की कांग्रेस की तानाशाही सरकार के स्थान पर स्वस्थ लोकतंत्र वाली गैर कांग्रेसी सरकार लाने के आंदोलन में लोकबंधु राजनारायण की भूमिका अहम रही है। लोकबंधु की संघर्ष से डरी सरकार ने उन्हें 80 बार जेल भेजा। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि राजनारायण ने देश की आम जनता को लोकतंत्र के असली मायने समझाए। पूर्व विधायक अनिल कुमार, राकेश शर्मा, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, गौरव जैन, युवजन सभा जिलाध्यक्ष फ़िरोज अंसारी, डॉ इसरार अल्वी, अरशद मलिक, शहजाद , डॉ हनीफ अंसारी , पवन पाल, सलमान त्यागी, नवेद रंगरेज आदि ने भी संबोधित किया। गुफरान तेवड़ा, अनेश उपाध्याय, डॉ काजी खुर्रम, महक सिंह वाल्मीकि, जितेंद्र चौधरी, नौशाद, सादिक मंसूरी, मौहम्मद उस्मान, अहसान अंसारी, गुलफ़ाम अली आदि मौजूद रहे।