फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के जरिये ताकत दिखाने का आह्वान

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : रैली को संबोधित करते सपा पार्टी से पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आंदोलन के जरिये ताकत दिखाने का आह्वान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी के आवास पर चाय के दौरान पार्टी नेताओं से गुफ्तगू की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलनों के जरिये ताकत दिखाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव नदी रोड स्थित मुकेश चौधरी के आवास पर पहुंचें। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी से आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की सीटों के बारे में मंत्रणा की। इस दौरान मेरठ के वरिष्ठ नेता अतुल प्रधान, एमएलए रफीक अहमद, जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अनिल कुमार, राकेश शर्मा, राजीव बालियान एडवोकेट, शाह आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें