फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए बनाई समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए बनाई समिति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए बनाई गई समिति में जिले के किसान नेता चंदन चौहान को शामिल किया है। चौहान पूर्व उपमुख्यमंत्री नारायण सिंह के पौत्र हैं।
गाजीपुर बार्डर पर राकेश टिकैत के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद जीआईसी मैदान में हुई महापंचायत में सपा नेता चंदन चौहान ने मंच से ही भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि गुर्जर समाज पूरी तरह भाकियू के साथ है। किसानों की लड़ाई में आवश्यकता पड़ेगी, तो जिले के गुर्जर समाज के लोगों के साथ वह गाजीपुर बार्डर कूच करेंगे। पूर्व सांसद संजय चौहान के पुत्र चंदन चौहान विधानसभा चुनाव खतौली सीट से लड़ चुके हैं। वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जुड़े हैं। सपा के प्रति उनके समर्पण पर अखिलेश यादव ने उन्हें किसानों के समर्थन के लिए बनाई गई सपा नेताओं की समिति में शामिल किया है। इससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद त्यागी भी होंगे सदस्य
मुजफ्फरनगर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के समर्थन के लिए समिति का गठन करते हुए जहां पश्चिम के कद्दावर नेताओं को जोड़ा है, वहीं सहारनपुर और मेरठ मंडल के जिलाध्यक्षों को भी इस समिति का सदस्य बनाया गया है। इसी के चलते जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी भी इस कमेटी के सदस्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें