फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पुलिस आफिस के बाबू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पुलिस आफिस के बाबू की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस ऑफिस के प्रधान लिपिक कार्यालय में तैनात कैरेक्टर रोल कीपर (सीआरके) रघुपति पंवार की शनिवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वे ड्यूटी खत्म कर मुजफ्फरनगर से मेरठ लौट रहे थे। शहर में एमडीए दफ्तर के निकट उनकी कार सामने से रांग साइड से आते वाहन से टकरा जाने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन

मूलरूप से जनपद एटा निवासी रघुपति पंवार वर्ष 2013 से मुजफ्फरनगर पुलिस ऑफिस में तैनात थे। यहां उनकी नियुक्ति प्रधान लिपिक कार्यालय में सीआरके पद पर थी। रघुपति पंवार का परिवार काफी समय से मेरठ में रह रहा है। शनिवार देर रात ड्यूटी खत्म कर सीआरके बाबू मुजफ्फरनगर से कार मेरठ घर लौट रहे थे। शनिवार की रात 9.40 बजे उनकी कार मेरठ रोड स्थित एमडीए दफ्तर के निकट रांग साइड आ रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में सीआरके बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके त्यागी ने उन्हें तत्काल क्षतिग्रस्त कार से निकालकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां देर रात करीब डेढ़ बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में सीआरके बाबू की मौत की सूचना मिलते ही रविवार को पुलिस विभाग में शोक छा गया। उनके शव का सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजन शव लेकर यहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें