फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढाना के अजीत सपा छोड़ भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के जिला उपाध्यक्ष भाजपा में शामिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बबलू विधायक उमेश मलिक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए हैं। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं चरथावल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अजीत सिंह उर्फ बबलू को भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल कर सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने पर अजीत सिंह का बुढ़ाना में ब्लाक प्रमुख पद पर चुनाव लड़ना तय हो गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री विनीत कात्यायन, रोहिल वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रामनाथ, नामित सभासद रामनरेश, सूर्यकांत त्यागी, चमन वाल्मीकि, रविकांत शर्मा, जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग रक्षित नामदेव, जिला संयोजक आईटी विभाग सचिन सैनी, जिला सह संयोजक उत्कर्ष त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सपा ने निष्कासित किया
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के ब्लाक प्रमुख रहे अजीत सिंह बबलू के भाजपा में शामिल होने पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने उन्हें सपा से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें