फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृत और रोगमुक्त बीज से करें गन्ने की बुवाई : एससीडीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
- चरथावल के गांवों में ईख बुवाई के दौरान खेतों में जाकर दी सलाह
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। रोहाना कलां गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विनोद कुमार ने चरथावल के गांवों में खेतों में जाकर स्वीकृत प्रजाति से गन्ना बुवाई करने की अपील की। परिषद एवं मिल अधिकारियों की टीम ने तितावी चीनी मिल क्षेत्र के चरथावल-2 और महाबलीपुर में गन्ना क्रय केंद्र को चेक किया। साथ ही तौल लिपिकों को मानक के अनुरूप तौल करने की हिदायद दी।
उन्होंने लुहारी खुर्द और हैबतपुर में किसानों के खेतों काे चेक किया और ईख बुवाई के तरीकों का अवलोकन कर तकनीकी जानकारी दी। बताया कि प्रतिबंधित प्रजाति का बीज कतई रोपित नहीं किया जाए। रोगमुक्त फसल के लिए स्वीकृत प्रजाति 13235, 0118, 16202, 98014 आदि की बुवाई बेहतर और उन्नतशील है। अच्छे उत्पादन के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में बुवाई से पहले ट्राई कोडर्मा का प्रयोग करने की सलाह दी। बताया कि यदि बुवाई के वक्त इसे खेत में नहीं डाल पाए तो 50 दिन बाद अवश्य प्रयोग करें। फंगस से बचाव के लिए मोयासी से खेत को उपचारित कर लें। इस विधि से फसलों में लगने वाले गंभीर बीमारी रेड रॉट से छुटकारा मिलेगा। मिल अधिकारी संजय तोमर, सुपरवाइजर ओमपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें