फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सोंटा की टीम ने जीती वॉलीबाल चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
-18 टीमों ने किया प्रतिभाग किया
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। गांव सोंटा में चल रहे शुभम राठी मेमोरियल वाॅलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लविश सोंटा की टीम ने रुड़की की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती।
वाॅलीबाल टूर्नामेंट में कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लविश सोंटा की टीम ने कैप्टन कमांड बीकानेर की टीम को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में रुड़की की टीम ने मुजफ्फरनगर की टीम को हराया। फाइनल मुकाबले में लविश सोंटा ने रुड़की की टीम को एक तरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

शिवम फोगाट को टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी का इनाम दिया गया। अभिषेक राठी और रवि चौधरी, आशीष कुमार रेफरी की भूमिका में रहे। सोंटा की टीम के खिलाड़ी लविश राठी की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी रहे। अंशुल प्रधान, सागर राठी, रॉबिन राठी, ऋषभ राठी, चहक सिंह, बालेंद्र राठी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें