फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना ने गाया अंबरसरिया तो खूब झमे युवा

विज्ञापन
जीआई सी के मैदान में गायिका सोना महापात्रा लाइव में उमडी श्रोताओ की भीड़ । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सोना ने गाया अंबरसरिया तो खूब झमे युवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में बॉलीवुड गायिका सोना मोहापात्रा ने गानों से धूम मचा दी। 2013 में आई फुकरे फिल्म के गाने ‘अंबरसरिया...’ गाया तो युवा झूम उठे। युवाओं की फरमाइश पर गाने सुनाए गए।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर म्यूजिक नाइट का शुभारंभ कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। सीडीओ आलोक यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। सोना ने गाने गुनगुनाए तो रात 11 बजे तक फरमाइशों का दौर चला। गाने ‘ओ री चिरैया...’ को खूब पसंद किया गया। गायिका ने अपने म्यूजिक एलबम के गाने ‘ढोलना ढोलना आजा मेरे....’ सुनाया तो दर्शक झूम उठे। म्यूजिक एलबम के गाने ‘आजा वे...’ सुनाते-सुनाते सोना दर्शकों के बीच पहुंच गई। सोना मोहापात्रा ने कहा कि कोविड के कारण लॉकडाउन लग गया था। उसके बाद वह पहली बार शो के लिए पहुंची है। कहा कि पहली बार यहां आई हूं। दर्शकों ने दिल जीत लिया। दोबारा फिर आऊंगी। यहां आकर अच्छा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के निधन के कारण नहीं आए प्राक
मशहूर गायक बी प्राक के पिता वरिंदर बच्चन का कई दिन पहले निधन हो गया था। इस वजह से वह मुजफ्फरनगर महोत्सव में शामिल नहीं हो सके।
आज ऑल इंडिया मुशायरा
औद्योगिक प्रदर्शनी में बुधवार शाम छह बजे ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। शायर वसीम बरेलवी, नवाज देवबंदी, मंजर भोपाली, कमल हातवी, हाशिम फिरोजाबादी, शाईस्ता सना, सिकंदर हयात, पापुलर मेरठी, विजय तिवारी, नदीम शाद, निकहत अमरोही, खुशबू शर्मा शामिल होंगे।

जीआई सी के मैदान में प्रस्तुति देती गायिका सोना महापात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जीआई सी के मैदान में प्रस्तुति देती गायिका सोना महापात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें