फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिला प्रभारी मंत्री बोले-यूपी को BJP सरकार ने ऊंचाइयों पर पहुंचा, गन्ना मूल्य के सवाल पर बचते नजर आए तोमर

Fri, 17 Feb 2023 02:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : जिला प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि यूपी को भाजपा सरकार ने ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। वहीं, गन्ना मूल्य के सवाल पर मंत्री बचते नजर आए।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बैठक करते जिला प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारकर आमजन तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। देश के इतिहास में अब तक इतना बड़ा निवेश प्रदेश में कभी नहीं हुआ। बीमारू राज्य कहे जाने वाले यूपी को भाजपा सरकार ने ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। 

विज्ञापन


वहीं विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सोमेंद्र तोमर ने कहा कि बुंदेलखंड समेत पूरे उत्तर प्रदेश को लाभ होगा। भाजपा सरकार की नीति से उद्यमी प्रभावित है। मुजफ्फरनगर में बड़ा निवेश हुआ है। अब रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र निवेश बढ़ा है। 

यह भी पढ़ें: Mahashivratri: ऐतिहासिक मंदिर पर ATS की पैनी नजर, ड्रोन-CCTV की निगरानी में होगा जलाभिषेक, कल से रूट डायवर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना मूल्य पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है। गन्ना किसान सरकार की प्राथमिकता में है। सीधे तौर पर गन्ना मूल्य पर मंत्री बचते नजर आए। तोमर ने कहा कि नलकूपों पर मीटर के मामले में विपक्ष किसानों को बहका रहा है। किसानों को मुफ्त सिंचाई दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: आशिया की दर्दभरी कहानी: जुबां से बयां की दास्तां, सुनकर भर आईं आंखें, मासूम पोती-पोते के लिए चलाती हैं ठेला

इस दौरान पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, एमएलसी वंदना वर्मा, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सतेंद्र सिसोदिया, नितिन मलिक मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें