फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए उद्यमियों की समस्या का समाधान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिकता से करें उद्यमियों की समस्या का समाधान : डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए। जिला मुख्यालय स्तर पर फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि पर प्रस्ताव शासन को भेजने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने के लिए उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नये उद्योगों की स्थापना की जाए। मानक पूर्ण करने पर नये उद्योगों की स्थापना में सहयोग करें। नए उद्योगों की स्थापना से जहां एक और रोजगार के अवसर बढे़ंगे, वहीं क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि भी होगी।
विज्ञापन

उद्योग बंधुओं द्वारा बिजली की लाइनों के ऊपर लटके हुए पेड़ों एवं जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की। डीएम ने बिजली विभाग के साथ ही वन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि बिजली की लाइनों के ऊपर से जाने वाले पेड़ों एवं पेड़ों की शाखाओं को शीघ्रता से कटवाए जाने का कार्य कराया जाए, ताकि भविष्य मे किसी दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों का तत्काल निस्तारण करते हुए उद्योग बंधुओं को राहत देने का कार्य करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उद्योग बंधुओं से आग्रह किया कि उद्योगों में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों को शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण करा लिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र परमहंस मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें