फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे ही होगा विद्युत समस्या का समाधान        

Wed, 22 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (पीवीवीएनएल) से जुड़े सेंटरों पर विद्युत संबंधित समस्याओं का समाधान घर बैठे ही हो सकेगा। उपभोक्ताओं के लिए विद्युत विभाग एक नंबर लांच करेगा। जिस पर एसएमएस करके उपभोक्ता अपनी समस्याओं की जानकारी दे सकेंगे। विभाग संबंधित अधिकारियों को इस बाबत कार्रवाई के आदेश देकर समाधान कराएगा।  
विज्ञापन

    
शहर और देहात में बड़े स्तर पर बिजली समस्या, बिल में गड़बड़ी के साथ मीटर बंद होने आदि की परेशानियां होती हैं। इन्हें सही कराने के लिए उपभोक्ताओं को विभाग में धक्के खाने पड़ते हैं। गर्मी का सीजन शुरू हो गया है, जिसके चलते लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। कई-कई दिनों तक आपूर्ति बाधित रहने से नागरिक हलकान रहते हैं। विद्युत विभाग पर कर्मचारियों को सूचना देने के बाद ही हल हो पाता है। ऐसे में लोगों को विभाग में जाना पड़ता है।

अब ऐसा नहीं हो सकेगा। पीवीवीएनएल ने एसएमएस योजना का प्रारूप साइट पर अपलोड किया है। जिसमें सात कैटेगिरी रखी गई हैं। इनमें किसी एक भी उपभोक्ता को दिक्कत होने पर तत्काल एसएमएस करना होगा। नगर अधिशासी अभियंता कुश पुरी ने बताया कि एसएमएस योजना पर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कई प्वाइंट को इसमें रखा गया है। जिसे जांच पड़ताल के बाद ही आगे बढ़ाया जाएगा। जल्द ही योजना पर अमल होगा।        
विज्ञापन


बिजली चोरी बता सकेंगे      
मुजफ्फरनगर। एसएमएस योजना के तहत उपभोक्ता केवल अपनी समस्या ही नहीं, विद्युत चोरों की धरपकड़ में भी सहयोगी बनेंगे। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग के दिए गए नंबर पर एसएमएस करना होगा। इसके बाद विभागीय अफसर बिजली चोर की धरपकड़ करे सकेंगे।       

यह रखे गए हैं योजना में प्वाइंट      
-उपभोक्ता अपने बिल संबंधित जानकारी ले सकेंगे।       
-बिजली चोरी की शिकायत उपभोक्ता मैसेज से बता सकेंगे।       
-विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर सूचना दे सकेंगे।       
-ट्रांसफार्मर फूंकने या बंद होने की सूचना दे सकेंगे।       
-मीटर में रीडिंग न आने या बंद होने की खबर कर सकेंगे।       
मीटर में अन्य कोई समस्या का कर सकेंगे एसएमएस      
-बिल में गड़बड़ी होने या गलत आने जानकारी ले सकेंगे।       

ऐसे करना होगा एसएमएस      
मुजफ्फरनगर। उपभोक्ता को अपने मोबाइल नंबर से बिल में गड़बड़ी है तो एकाउंट नंबर, बिजली चोरी क्षेत्र का नाम, आपूर्ति बाधित होने पर क्षेत्र, पता आदि को टाइप कर विभाग के दिए गए नंबर पर सेंड करना होगा।       

छह दिन तक परेशान करेगी बिजली       
सावधान! छह दिनों तक कई कालोनियों में विद्युत आपूर्ति परेशान करेगी। दिन में भी अघोषित कटौती होगी और रात्रि में भी आपूर्ति लड़खड़ाएगी। इसके पीछे का कारण नरा बिजलीघर से महावीर चौक बिजलीघर तक विद्युत लाइन को डबल किए जाने का कार्य किए जाना है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।       

गर्मी के सीजन में शहरवासी लाइनों फाल्ट और ट्रांसफार्मर में समस्या आने से परेशान रहते हैं। साथ ही गर्मी में अनेक क्षेत्रों में लाइनों पर लोड बढ़ता है, जिससे बिजली ट्रिप करती है। लाइनों में फाल्ट आने से विभाग को भी सही करने में अतिरिक्त समय गंवाना पड़ता है। वहीं, नरा बिजलीघर से महावीर चौक बिजलीघर तक आ रही विद्युत लाइन सिंगल है, इससे अधिक परेशानी होती है। शहरवासियों को अघोषित बिजली कटौती से बचाने तथा विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है।

बुधवार से दिन और रात में बिजली आपूर्ति समय-समय पर बाधित रहेगी। यह क्रम करीब छह दिनों तक चलेगा, क्योंकि नरा बिजलीघर से महावीर चौक तक डबल लाइन बिछाई जाएगी। इन छह दिनों में महावीर चौक, आर्य समाज, जाट कालोनी, कलक्ट्रेट, कचहरी मार्ग, फक्कर शाह कालोनी आदि क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था बाधित रहेगी। नगर अधिशासी अभियंता कुश पुरी ने बताया कि नरा से लेकर महावीर चौक तक विद्युत लाइन के मेंटीनेस का कार्य किया जाएगा। ऐसे में आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें