फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा देने नहीं पहुंचे 2000 छात्र-छात्रा     

Mon, 20 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर के एक सेंटर पर परीक्षा देते छात्र-छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने की संख्या लगातार बढ़ रही है। हिंदी और गणित के पेपर में भी करीब दो हजार ने परीक्षा छोड़ी है। गृह विज्ञान की परीक्षा में भी 400 से अधिक छात्राएं अनुपस्थित रहीं। वहीं, गणित के पेपर ने परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ा दिए। टफ पेपर आने से विद्यार्थी परेशान रहे। सचल दस्तों ने भी केंद्रों पर छापामारी कर व्यवस्था परखी।
विज्ञापन


शनिवार को हुई इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले पेपर में 6423 पंजीकृत थे, लेकिन 6211 ने परीक्षा में भाग लिया। इसमें 212 ने पेपर छोड़ा। इंटर के सामान्य हिंदी एग्जाम में 18,649 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 17,923 ने परीक्षा दी। जबकि 724 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं, हाईस्कल में सोमवार को साइंस वर्ग के गणित में 19,353 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 18,386 ने परीक्षा दी और 967 ने पेपर छोड़ा। आर्ट वर्ग के प्रारंभिक गणित में 1356 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 1173 ने पेपर दिया और 182 अनुपस्थित रहे। 

वहीं, हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 1188 छात्राएं पंजीकृत थीं। जिनमें 747 ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 441 ने पेपर छोड़ दिया। वहीं, इंटरमीडिएट के संगीत गायन में 44 और संगीत वादन में 49 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनों पेपर में केवल दो ही छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। उधर, सचल दल के प्रभारी बीएसए चंद्रकेश यादव ने बताया कि केंद्रों पर नकल को लेकर छापामारी की गई। कहीं कोई नकल करते नहीं पकड़ा गया है।       
विज्ञापन


विवि की परीक्षा में केंद्र खंगाले      
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा के भी पेपर शुरू हो गए हैं। तीनों पालियों में पेपर कराए जा रहे हैं। उड़न दस्ते के प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि केंद्रों पर छापामारी की गई है। तीनों पालियों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। नकल करने या कक्ष निरीक्षक के साथ बहसबाजी करने वाले छात्र के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी।       
 
बेसिक में भी हुई परीक्षा      
कक्षा एक से आठ के बच्चों की परीक्षा कराई गई। कक्षा एक में मौखिक गणित,  दो में गणित, तीन में गणित, दूसरी पाली में शारीरिक शिक्षा, कक्षा चार की पहली पाली में गणित, दूसरी पाली में शारीरिक शिक्षा, पांच में भी इसी प्रकार के पेपर रहे। जबकि कक्षा छह में पहली पाली में चित्रकला, दूसरी पाली में सामाजिक विषय, कक्षा सात में चित्रकला और सामाजिक विज्ञान, कक्षा आठ में इसी प्रकार पेपर कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें