फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा
विज्ञापन

चरथावल। कुल्हेड़ी निवासी कांस्टेबल सुनील कुमार की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। यहां गांव में रह रही उनकी मां का बुरा हाल है। परिजन शव लेने के लिए बुलंदशहर रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

चरथावल के गांव कुल्हेड़ी निवासी सुनील कुमार पुत्र नरेशचंद वर्ष 2010 में यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग बुलंदशहर जिले के खुर्जा थाना में थी, जहां वह मुंशी के पद पर कार्यरत था। उसकी पत्नी और बच्चे वहीं बुलंदशहर की पुलिस लाइन में रह रहे हैं। मंगलवार को सुनील कुमार का शव बुलंदशहर के एक होटल के कमरे में लटका मिला। सुनील की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। यहां रह रही मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ताऊ रमेश और चाचा रामकुमार, राकेश आदि परिजन बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए हैं। बताया गया है कि शव का अंतिम संस्कार गांव में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें