फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की बीमारी से मौत

विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र के गांव कुटबा निवासी सेना के हवलदार घर पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सैनिक की बीमारी से मौत
विज्ञापन

शाहपुर। क्षेत्र के गांव कुटबा निवासी सैन्यकर्मी की कुपवाड़ा स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में बीमारी के चलते निधन हो गया। वह करीब एक पखवाड़े से बीमार था। सोमवार दोपहर तक सैनिक का शव पैतृक गांव में पहुंचेगा, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
थाना क्षेत्र के गांव कुटबा निवासी अनिल सिंह (40) पुत्र उदयवीर सिंह सेना की जाट रेजीमेंट में हवलदार के पद पर थे। फिलहाल उनकी पोस्टिंग श्रीनगर के कुपवाड़ा में चल रही थी। सेना मुख्यालय द्वारा परिजनों को दी गई जानकारी के अनुसार अनिल सिंह 30 अक्तूबर से बुखार से पीड़ित था। सेना के हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। सेना मुख्यालय द्वारा बताया गया कि शनिवार देर रात बीमारी के चलते मिलिट्री हॉस्पिटल में ही अनिल सिंह का निधन हो गया। सेना की ओर से जवान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार दोपहर बाद जवान का शव पैतृक गांव पहुंचेगा, जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में हैं पत्नी व दो बच्चे
शाहपुर। गांव कुटबा निवासी किसान उदयवीर सिंह के तीन पुत्रों सुशील कुमार, सुनील कुमार के बाद अनिल सबसे छोटे थे। वर्ष 2000 में अनिल का चयन सेना की 19 जाट रेजीमेंट बरेली में हुआ था। अनिल की शादी वर्ष 2006 में बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव छछरपुर निवासी मोनिका के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे 13 साल की बेटी मीनू और 11 वर्षीय तनिष है। सैनिक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें