फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: समाज सर्वोपरि होता है, उसकी आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा/मोरना। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सामाजिक ही सर्वोपरि है। समाज से बड़ा कोई नहीं होता। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कैबिनेट मंत्रालय देकर समाज को सम्मान दिया है।
विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में अनुसूचित जाति के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि समाज ही सर्वोपरि होता है। किसी भी स्तर पर समाज की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। उपचुनाव में समाज के लोग भी एकजुट होकर उनका साथ दें। बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बसपा की हालत की खुद पार्टी की मुखिया जिम्मेदार हैं।
रालोद के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश काकड़ा, बीजेपी नेता अजय सागर, रालोद के प्रदेश महासचिव रामनिवास पाल, अंचित मित्तल, सावन एडवोकेट, राजकुमार प्रधान, संजय मास्टर, विरेन्द्र ने विचार रखे।
विज्ञापन

प्रधान सर्वेश कुमार उर्फ वीरू, शौकीन प्रधान, रविन्द्र कुमार, राजकुमार, प्रधान ओमबीर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शुकदेव सिटी में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने कैबिनेट मंत्री को चौधरी चरण सिंह का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया। राजीव चेयरमैन, मनोज राठी, मुखिया, संदीप राठी, सोरन सिंह, श्रीपाल, चांदवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें