फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक 165 प्रत्याशी आए मैदान में

Sun, 05 Nov 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सदर तहसील में आरओ को चरथावल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा कराते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर निकाय चुनाव में सभी दस निकायों के लिए अब तक 165 प्रत्याशी मैदान में आए हैं। हालांकि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 1211 लोग नामांकन पत्र लिए हैं। रविवार को काफी संख्या में नामांकन होने की उम्मीद है। शनिवार को अध्यक्ष और सभासद के लिए कुल 87 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन
मुजफ्फरगनर में पालिका अध्यक्ष के लिए अभी तक एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। यहां अब तक 11 लोग नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। सदस्य पद के लिए शनिवार को 43 ने नामांकन पत्र दाखिल किए। खतौली नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए अब तक 24 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं, लेकिन यहां भी अभी तक कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। सभासद के लिए शनिवार को 41 ने यहां नामांकन पत्र जमा किए। पुरकाजी में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल तो नहीं हुआ है, लेकिन अब तक 15 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। सदस्य के लिए भी यहां शनिवार को कोई नामांकन नहीं आया। खरीद अब तक 65 की हुई है। चरथावल नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद के लिए भी एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। अध्यक्ष के लिए यहां अब तक 11 और सभासद के लिए 59 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जानसठ में अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को तीन ने नामांकन किया। सदस्य के लिए आठ ने ताल ठोकी। मीरापुर में भी तीन ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा। सदस्य पद के लिए 34 ने नामांकन भरे। भौकरहेड़ी में अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य के लिए सात ने पर्चे भरे। बुढाना, शाहपुर और सिसौली में भी अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। बुढाना में सदस्य के लिए दो, शाहपुर में 13 और सिसौली में आठ ने नामांकन किया। जिले में अब तक कुल 1211 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। कुल 165 नामांकन दाखिल हुए हैं, जिनमें 87 नामांकन शनिवार को हुए। कांग्रेस ने शहर से बिलकिश को उतारा मुजफ्फरनगर। शनिवार देर शाम कांग्रेस ने जिले की सात निकायों में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। लखनऊ से जारी लिस्ट में बिलकिश चौधरी को मुजफ्फरनगर नगर पालिका चेयरमैन सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
शहर सीट से कांग्रेस में टिकट को लेकर चल रही उठापटक जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बिलकिश चौधरी के नाम की घोषणा होते ही समाप्त हो गई। शहर सीट से कांग्रेस में टिकट को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी थी। देर रात कांग्रेस मुख्यालय से जारी सूची में बिलकिश चौधरी के नाम की घोषणा हुई। कांग्रेस ने जो सूची जारी की है, उसमें मुजफ्फरनगर से बिलकिश चौधरी एडवोकेट, खतौली से मोबिना बेगम, बुढ़ाना से रेहाना बेगम, शाहपुर से सिराज मलिक, पुरकाजी से वसीम सैय्यद, जानसठ से सुभाषचंद कांबोज, भोकरहेड़ी से सुनीता देवी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। सपा ने अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशी किए घोषित मुजफ्फरनगर। समाजवादी पाटी ने आठ नगर निकायों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिला प्रभारी गुलाम मोहम्मद ने मुजफ्फरनगर नगर पालिका से मिथलेश पाल और खतौली पालिका से बिलकिश का नाम घोषित किया। उन्होंने निकाय चुनाव में पार्टी की भारी जीत का दावा किया। सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में गुलाम मोहम्मद ने कहा कि सपा सभी निकायों में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आठ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इनमें मुजफ्फरनगर पालिका से मिथलेश पाल, खतौली पालिका से जमील अहमद की पत्नी बिलकिश, मीरापुर से सपा नेता जिशान सिबली की पत्नी अफसाना, चरथावल से फतेदीन, जानसठ से आशु मलिक, शाहपुर से श्यामलाल सैनी की पत्नी सुषमा सैनी, बुढ़ाना से सिने स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी शबा सिद्दीकी, सिसौली से यशपाल सिंह बंजी पार्टी के प्रत्याशी रहेंगे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। सपा ने निकाय चुनाव में सभी जाति और धर्म के लोगों को टिकट दिए हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि पूरी पार्टी मिथलेश पाल को एकजुट होकर चुनाव लड़ाएगी। पूर्वमंत्री उमा किरण, मिथलेश पाल, राजकुमार यादव, मुकेश चौधरी, जिया चौधरी, श्यामलाल बच्ची सैनी, राशिद सिद्दीकी, पूर्व विधायक महावीर आजाद, चंदन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें