फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आया संविदाकर्मी

Mon, 19 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मिमलाना रोड पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से संविदाकर्मी बुरी तरह से झुलस गया। साथियों ने उसे जिला  अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।       
विज्ञापन


रामपुरी निवासी शावेज 25 बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर संविदाकर्मी के रुप में तैनात है। रविवार सुबह वह शटडाउन लेकर मिमलाना रोड पर 11 हजार की हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था, अचानक किसी ने बिजली चालू कर दिया। लाइट चालू होने से शावेज बुरी तरह से झुलस कर जमीन पर गिरकर घायल हो गया।

लाइनमैन के करंट से झुलस कर जमीन पर गिरने से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। साथ में काम करने वाले लोग घायल को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे और उसे भर्ती कराया। चिकित्सकों ने शावेज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें