फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चुपके निकले, सीधे शराब के ठेके पर पहुंचे

विज्ञापन
3-जानसठ में शराब के ठेके पर शराब लेने को लाइन में खड़े लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ठेके पर लाइन में लगने में शर्म लिहाज नहीं समझी
विज्ञापन

नशे में घर पहुंचे, पत्नी बोली आ गए आप
जानसठ । लॉकडाउन के 41 दिन बाद शराब की दुकानें खुलने की खबर सुनकर मदिरा प्रेमी कोरोना महामारी जैसी भयानक बीमारी को भी भूल गए। चुपके से घर से निकले और सीधे शराब के ठेकों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

वैश्विक कोरोना महामारी को लेकर जब से लॉकडाउन लगा, तब से मदिरा प्रेमी शराब के ठेके खुलने को लेकर एक एक दिन गिनकर काट रहे थे। शासन ने मंगलवार को शराब की दुकानें खुलवा दीं। मंगलवार को सुबह हुई तो, मदिरा प्रेमी सुबह के दस बजने का इंतजार करने लगे। अपने साथियों से भी फोन करके पूछते नजर आए कि यार आज तो दस बजे ठेका खुल जाएगा। सुबह के दस भी नहीं बजे थे कि मदिरा प्रेमी चुपके से अपने घरों से मास्क और तौलिया या रुमाल मुंह पर लपेटकर ही ठेकों की तरफ निकल पड़े। शराब के ठेके खुलने से पहले ही लंबी लाइन लग गई थी। मदिरा प्रेमियों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब कई शराब के ठेके पर स्टॉक नहीं होने की वजह से उनको शराब नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें