फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ईंटों के ढेर से निकले सांप ने बुजुर्ग को डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली। कम्हेड़ा गांव में रविवार सुबह लघुशंका के लिए गए असलम (65) को ईंटों के ढेर से निकले सांप ने डस लिया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

सुबह छह बजे नमाज अदा कर घर से बाहर लघुशंका के लिए जा रहा था। घर के बाहर पुरानी ईंटों के ढेर में से अचानक सांप निकलकर आया और उसके पैर में डस लिया। सांप वापस ईंटों के ढेर में घुस गया। असलम की मौत से पत्नी नफीसा, मां खातून, पुत्र अनस, साजिद, गुलबहार, पुत्री साईस्ता, भूरी, शिबा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि असलम खेती-बाड़ी करता था।


जान बचाने के प्रयास में तीन घंटे घूमते रहे परिजन
मृतक असलम को जिला चिकित्सालय में सुबह करीब नौ बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। परिजन शव को लेकर घर पहुंच गये थे। दोपहर दो बजे शव को सुपुर्द-ए-खाक करना था। अचानक किसी ने अफवाह फैला दी कि असलम को पसीना आ रहा है। परिजन उसे जीवित समझकर जान बचाने के प्रयास में करीब तीन घंटे तक इधर-उधर झाड़-फूंक करने वालों के पास घूमते रहे। आखिर सफलता न मिलने पर शाम पांच बजे शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें