फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार योजना के बोर्ड पर कालिख फेंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचार योजना के बोर्ड पर कालिख फेंकी
विज्ञापन

मोरना(मुजफ्फरनगर)। मोरना ब्लाक के गांवों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के बोर्ड लगे हुए हैं। बोर्ड पर मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो भी लगे हैं। बेहड़ा सादात गांव में मोरना-जानसठ रोड पर लगे ऐसे ही एक योजना के बोर्ड पर शरारती तत्वों ने फेंक दी, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
वहीं, किसान आंदोलन के चलते मंगलवार रात को ग्राम करहेड़ा के बाहर गांव में भाजपा नेताओं का प्रवेश करना वर्जित है, मोदी रिजेक्ट का बैनर लगा दिया गया था।भोपा पुलिस ने रात में ही इस बैनर का उतरवा कर कब्जे में ले लिया था। बैनर के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि रात में बैनर लगाए जाने की जानकारी मिली है, जिसे पुलिस ने रात में ही उतरवा दिया था। सोमवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल खुद करहेड़ा गांव में जाकर किसानों से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा
- करहेड़ा गांव में पीएम की फोटो समेत बैनर लगाए जाने के मामले में भोपा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है। जिसने भी बैनर लगाया है, उसकी पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता लागू होने पर सरकारी योजनाओं के बोर्ड पोत दिए गए थे, बेहडा सादात के बोर्ड का मामला भी ऐसा ही लग रहा है, फिर भी जांच कराई जाएगी। किसी ने जानबूझ कर बोर्ड पोता है तो कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें