कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते रुडकी चुंगी के झुग्गी झोपडियों के निवासी निवासी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रुड़की चुंगी बिजली घर के पास झुग्गी-झोंपड़ी डालकर रहे रहे लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। उनका कहना है कि कुछ लोग उन्हें वहां से उजाड़ना चाह रहे हैं। उन्होंने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ितों ने कहा है कि रुड़की चुंगी बिजलीघर के पास करीब 300 झुग्गी-झोंपड़ियों में उनके परिवार लगभग 30 वर्षों से रह रहे हैं। वे बर्तन बेचकर या छोटी-मोटी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आरोप है कि तीन लोग उन पर जगह खाली करने के लिए दबाव बना रहे हैं। जगह खाली नहीं करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं में सुनीता, मीरा, माया, गुज्जा, गीता आदि शामिल रहे।