मुजफ्फरनगर। वाम सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पुलिस लाइन में पुस्तक मेला और कौशल विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया। पुलिस परिवारों के बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम वाम सारथी अध्यक्ष नीलम राय और नोडल अधिकारी इंदु सिद्धार्थ के निर्देशन में संपन्न हुआ। पुलिस परिवार के बच्चों, पुलिसकर्मियों और महिलाओं सहित लगभग 400 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुस्तक मेले में बच्चों को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक पुस्तकों की जानकारी दी गई। छोटे और बड़े सभी बच्चों ने नई किताबें देखीं, पढ़ीं और उनके विषय में जानकारी प्राप्त की।
कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सिलाई और ब्यूटीशियन कोर्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण के दौरान तैयार किए गए वस्त्रों और हस्तनिर्मित सामग्री का प्रदर्शन किया गया। ब्यूरो