फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से छह साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
मीरापुर खतौली मार्ग पर हुई दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कार की टक्कर से छह साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। कस्बे के खतौली मार्ग स्थित भूड़ बस्ती के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने समझाबुझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन

खतौली मार्ग पर शुक्रवार शाम भूड़ बस्ती निवासी शौकीन का छह साल का बेटा आहिल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद कार के नीचे कुचल जाने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो मासूम का शव देख उसकी वृद्ध दादी फातिमा बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने खतौली मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें