फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव मिमलाना में लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ ही जमकर पथराव भी हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने भीड़ पर लाठियां फटकारते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना निवासी प्रवीण और प्रमोद के बीच काफी समय से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ ही जमकर पथराव भी हुआ, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाया। एक पक्ष से प्रमोद व दूसरे पक्ष से प्रवीण व विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में तीनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। उधर, शहर के बुढ़ाना मोड़ पर भी दो पक्षों के बीच शराब ठेके पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी पिता-पुत्र जैन सिंह व मोनू और दूसरे पक्ष से बघरा निवासी सचिन व कृष्णापुरी निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया। उक्त चारों का भी शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें