फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चोरी की छह बाइक बरामद, तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मेरठ निवासी दुपहिया वाहन चोर गिरोह को पकड़ा है। उनसे छह बाइक बरामद हुईं। गिरफ्तार एक आरोपी ने अपने साथी को ही धोखा देकर उसकी बाइक अपने साथियों से चोरी करा दी थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर चौराहे से भोपा फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले हाईवे की पटरी पर बंद खंडहर मकान में छापा मारा। वहां से मेरठ जनपद के थाना मुंडाली के गांव बडला निवासी अरुण, थाना भावनपुर के गांव पचगांव निवासी अभिषेक तोमर व रितिक को गिरफ्तार किया।
तीनों को मौके पर एक बुलेट बाइक के साथ पकड़ा गया। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। सख्ती से पूछने पर बताया कि यह बुलेट बाइक दस दिन पहले भोपा रोड स्थित एक अस्पताल के कर्मचारी गांव सोहंजनी तगान मंसूरपुर निवासी हर्षित त्यागी की चोरी की थी। रितिक भी उसी अस्पताल में नौकरी करता है।
विज्ञापन

कई दिन पहले वह हर्षित से बाइक मांग कर ले गया था। बाइक उसे अच्छी लगी थी। उसकी चाबी बनवा ली थी। उसने अरुण व अभिषेक कोे बुला कर चाबी देकर बुलेट बाइक को चोरी करा दिया था। तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मेरठ व दिल्ली से पांच बाइक चोरी कर इसी खंडहर में छिपाई है। वे अधिकांश तौर पर मेरठ मेडिकल से बाइक चोरी करते हैं। एक मुजफ्फरनगर, दो मेरठ, एक दिल्ली से बाइक चुराई थीं। अन्य दो बाइकों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें