फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तार चोर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो गैंगस्टर सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में गाजियाबाद जनपद निवासी गैंगस्टर चांद उर्फ समर, गैंगस्टर दानिश और कय्यूम घायल हुए हैं। करीब 110 किलो एल्युमिनियम तार, एक वैगनआर और एक स्कॉर्पियो कार, पांच तमंचे बरामद किए गए।
विज्ञापन


एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि पांच सितंबर को भोपा रोड के अंसल टाउन में ट्रांसफार्मर से तार चोरी हुए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात सूचना मिली कि चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य नेशनल हाईवे पर आयशर वर्कशॉप के पीछे खाली पड़े प्लॉट में एकत्र हैं।
पुलिस के पहुंचने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी घायल हो गए। उनके तीन अन्य साथियों को भागते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अंसल टाउन, छपार, चरथावल व मेरठ में घटनाएं की थी। आरोपियों से अंसल टाउन सहित चार घटनाओं का खुलासा हुआ।
विज्ञापन




आरोपी चांद उर्फ समर के खिलाफ थाना नई मंडी के अलावा जनपद मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा के विभिन्न थानों में 13 रिपोर्ट, दानिश के खिलाफ भी जनपद गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ के विभिन्न थानों में 12 रिपोर्ट, कय्यूम के खिलाफ मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद के थानों में 8 रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन

-

इन्हें किया गिरफ्तार
-चांद उर्फ समर, निवासी ताज कॉलोनी मौलाना खालिद के मदरसा के पास मसूरी, थाना मसूरी जिला गाजियाबाद (घायल)।



- दानिश, निवासी यासीन गढ़ी वार्ड नंबर 01, डासना थाना वेवसिटी, जिला गाजियाबाद (घायल) ।

- कय्यूम, निवासी ईशाक नगर गली नंबर 05, डासना थाना वेवसिटी, जिला गाजियाबाद (घायल) ।
- चेतन चौधरी, निवासी मकान नंबर 21, ग्राम चिपियाना बुजुर्ग, थाना बिसरख, जिला गौतमबुद्धनगर।
- अली उर्फ इकबाल अहमद, निवासी चिपियाना बुजुर्ग, थाना बिसरख, जिला गौतमबुद्ध नगर।

- मोनिश खान, निवासी चरण सिंह कॉलोनी प्रताप विहार, थाना विजय नगर, जिला गाजियाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें