फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छह घंटे मेगा ब्लॉक, चार ट्रेनें रहीं रद्दि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खतौली के निकट सकौती रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण के मद्देनजर सोमवार को छह घंटे का मेगा ब्लॉक रहा। इस दौरान दिल्ली से सहारनपुर व अंबाला आने जाने वाली चार ट्रेनें रद्द रहीं। दो ट्रेनों को वाया शामली निकाला गया। दो ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चलीं। जिस कारण यात्री परेशान रहे।
सोमवार को मेगा ब्लाॅक 11 बजकर 40 मिनट पर शुरू होकर पांच बजकर 40 मिनट तक चला। इस दौरान दिल्ली से सहारनपुर व अंबाला रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि मेगा ब्लॉक के दौरान दिल्ली से अंबाला व अंबाला से दिल्ली आने जाने वालीं दोनों ट्रेनें तथा सहारनपुर से दिल्ली व दिल्ली से सहारनपुर आने-जाने वाली पैसेंजर चारों ट्रेनें रद्द रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ओडिशा के पुरी शहर से ऋषिकेश व मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन वाया शामली निकाली गई। दिल्ली से जालंधर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा दस मिनट लेट व दिल्ली से देहरादून जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 55 मिनट लेट पहुंची। उन्होंने बताया कि मेगा ब्लॉक के कारण दिल्ली-अंबाला मार्ग की ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें