फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहाना का चर्चित सतीश हत्याकांड : मीनू त्यागी समेत छह दोषी करार  

Thu, 07 Dec 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मीनू त्यागी को पेशी पर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहाना के चर्चित लकड़ी कारोबारी सतीश त्यागी हत्याकांड में अदालत ने विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी समेत छह मुल्जिमों को हत्या के जुर्म में दोषी करार दिया है। सजा के प्रश्न पर सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। दस वर्ष पहले यह वारदात हुई थी। मुख्य अभियुक्त विक्की त्यागी की पौने दो साल पहले अदालत परिसर में ही हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी लकड़ी कारोबारी सतीश त्यागी पुत्र ईश्वर त्यागी की हत्या दस वर्ष पूर्व तीन जुलाई 2007 को रोहाना में कर दी गई थी। मृतक के भतीजे अतुल त्यागी ने शहर कोतवाली पर विक्की त्यागी, उसकी पत्नी मीनू त्यागी समेत सात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसका चाचा सतीश त्यागी रोहाना में अपनी दुकान चौधरी टिंबर पर बैठा था।

जिसकी विक्की त्यागी से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी, उसकी पत्नि मीनू त्यागी निवासी पावटी, सुशील शुक्ला पुत्र आत्माराम, बबलू और बिट्टू पुत्रगण सुरेश निवासीगण बहेड़ी, सुधीर त्यागी पुत्र भोपाल निवासी घलौली थाना देवबंद, होशियारपुर निवासी सर्वेंद्र पुत्र जगवीर हथियारों से लैस होकर आए और मेरे चाचा सतीश त्यागी पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इस मुकदमे की सुनवाई एडीजे-15 राजेश भारद्वाज की अदालत में हुई। एडीजीसी योगेश कुमार शर्मा ने कोर्ट में आठ गवाह पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए बुधवार को अभियुक्त मीनू त्यागी, सुशील शुक्ला, बबलू, बिट्टू, सुधीर त्यागी और सर्वेंद्र को सतीश त्यागी की हत्या करने के जुर्म में धारा 302 के तहत दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया। सजा पर सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तारीख नियत की है। मुख्य अभियुक्त विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी की विगत 16 फरवरी 2015 को हत्या कर दी गई थी।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मीनू की पेशी 
मुजफ्फरनगर। मीनू त्यागी को कड़ी सुरक्षा में जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर रखा था। दोषी कराए दिए जाने के बाद मीनू को कड़ी सुरक्षा में वापस जेल ले जाया गया। 

बिट्टू और सर्वेंद्र जमानत पर थे 
मुजफ्फरनगर। सतीश त्यागी हत्याकांड में बिट्टू और सर्वेंद्र कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर थे। बुधवार को दोषी करार दिए जाने पर उन्हें भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बाकी चारों मुल्जिम मीनू त्यागी, सुशील शुक्ला, बबलू और सुधीर त्यागी तभी से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें