फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रतिबंधित ईंधन जलाने पर छह कोल्हू सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ईंधन जलाए जाने पर छह गुड़ कोल्हु सील कर दिए। सभी कोल्हू संचालकों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ.गीतेश चन्द्रा ने बताया कि डीएम की ओर से मिलावट एवं प्रदूषण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी करते हुए टीम का गठन किया गया था। टीम में शामिल अधिकारियों ने गांव दीदाहेड़ी में छापा मारा। गांव में संचालित पांच सहित छह कोल्हुओं पर प्रतिबंधित ईंधन जैसे प्लास्टिक, कॉटन आदि जलता पाया गया। कोल्हू संचालकों पर प्रतिबंंधित ईंधन का प्रयोग एवं ज्वलन करने के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि ग्राम दीदाहेड़ी ब्लाक चरथावल में गुड़ कोल्हू संचालित कर रहे मो. यामीन, मो. गुलजार, दिलशाद, हसनैन, शकील एवं गांव रजपुरा के हाफिज नौशाद पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सभी गुड़ कोल्हू सील कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें