फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक्यूआई कम हुआ, प्रदूषण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को वायु प्रदूषण का ग्राफ थोड़ा नीचे चला गया। जनपद में एक्यूआइ 265 दर्ज किया गया। लोगों को मामूली राहत मिली, लेकिन वायु प्रदूषण की स्थिति अभी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


दिवाली के बाद से वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। नवंबर माह में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 को पार कर गया। सोमवार को भी सूचकांक 338 रहा लेकिन मंगलवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई। इन हालात में भी चिकित्सक सांस और अस्थमा रोगियों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप टू की पाबंदियां लागू हैं।

मेरठ रोड पर कचरा जलाए जाने से फैला वायु प्रदूषण
ठंड के दिनों में लापरवाही लोगों की जान पर आफत बन रही है। मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के बाहर एकत्र कूड़े में आग लगा दी गई। जिसके बाद उठते धुएं से आसपास क्षेत्र में वायू प्रदूषण फैल गया। कुछ दिन पहले एटूजेड रोड पर भी कचरा जलाया गया था। उक्त मामले में प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से कार्रवाई के लिए पालिका को लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें